Saturday, December 8, 2018

इन्होंने चुरायी...



इन्होंने चुरायी हैं नज़रें जो मुझसे,
मेरा गीत कोई न इनके लिए है।
इन्हें ना मयस्सर हो ग़ज़ले मोहब्बत-
न संगीत कोई अब इनके लिए है।। इन्होंने चुरायी....
      इन्हें अब ना कहना कि ये महज़बीं हैं,
      इन्हीं की बदौलत ये मौसम  हसीं  है।
       इन्हें क्या है लेना अब जज़्बये गुलों से-
       गुलों की मोहब्बत ना इनके लिए है।।इन्होंने चुरायी..
कोई जा के कह दे बहारों से इतना,
कि बागों में फूलों को खिलने न दें वो।
इन्हें कर दो महरूम बहारों की ऋतु से-
बहारों की महफ़िल ना इनके लिए है।।इन्होंने चुरायी....
       कोई फ़र्क पड़ता नहीं बादलों से,
       चाँद-तारे हमेशा रहेंगे जवां ।
       छीन लो इनसे इनकी जवां चाँदनी-
       चाँदनी की चमक अब ना इनके लिए है।।इन्होंने चुरायी हैं नज़रें जो मुझसे....।।
   बेवफ़ाई किया है इन्होंने सुनो,
  सिला बेवफ़ाई का इनको मिले।
 चैन इनको मिले ना कभी ऐ ख़ुदा!
 मीत की प्रीति जग में न इनके लिए है।।इन्होंने चुरायी हैं....।।

No comments:

Post a Comment