Thursday, January 10, 2019

बच्चा यहां...


हर बच्चा यहां महान है,
हर लड़की यहां की सीता-
हर लड़का यहां का राम है।।
                  बच्चा यहां....
हर बच्चा वचन है गीता का,
हर बच्चा धरम है ईसा का
इसमें मज़हब का भेद नहीं,
गोरे-काले का वेष नहीं।
हर बच्चा यहां रामायन-
हर बच्चा यहां कोरान है।।
                 बच्चा यहां....
इसको दुनिया से क्या लेना,
बस प्यार भरी मुस्की देना।
इसका सबसे रिश्ता है,
धरती का यही फरिश्ता है।
यह दौलत है हर मां की-
हर वालिद की शान है।।
          बच्चा यहां....
बच्चा जग का नूर है,
हर रंजोगम से दूर है।
लगता प्यार का भूखा ये,
नहीं किसी से रूठा ये।
यह चन्दा है हम सबका-
सूरज औ भगवान है।।
        बच्चा यहां महान है।।

No comments:

Post a Comment